Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इस बार मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। यहां शादी के डेढ़ महीने में ही पत्नी से परेशान युवक ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

बॉयफ्रेंज के साथ इस हालत में पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख नाराज पति व परिजनों ने प्रेमी से मांग भराई और जयमाला भी कराई। मामला काफी तूल पकड़ चुका है और अब इस मामले में तमाम लोगों के रिएक्शन भी आ रहा है और लोग इस पति के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कह रहे हैं भाई तू बच गया।
दरअसल, पति को पत्नी पर पहले से ही शक था और उसे किसी भी तरह रंगे हाथ पकड़ना चाह रहा था, जिसमें वह सफल रहा। वो अचानक बहाने से घर से निकला और फिर एकाएक वापस लौटा तो दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के क़स्बा चिरगांव निवासी राजेश प्रजापति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 24 जून 2026 को दतिया मप्र के ग्राम काडोर निवासी अभिलाषा से हुई थी। शादी के एक माह बाद से ही उसे कमजोरी आने लगी और नींद ज्यादा आने लगी। तब उसे शक हुआ कि पत्नी उसके खाने में कोई चीज मिलाकर दे रही है।
इसके बाद उसने पत्नी की हरकतों पर नजर रखना शुरू किया साथ ही अपने साथी लोगों से सचेत रहने के लिए कहा। तब पता लगा कि पति के घर से जाने के बाद कोई शख्स उसके घर आता है।
23 अगस्त को वह एक्सीडेंट में घायल रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज जाने की कह कर घर से निकला। तभी उसे खबर मिली कि एक युवक घर के अंदर घुसा है, तो वह पहुंच गया और दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़ा गया युवक पत्नी के गाँव का रहने वाला है।
अब इसी मामले के दो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका की मांग भरते नजर आ रहा है। उससे सात बार मांग भरवाई गई और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला भी पहनाई। इसके बाद प्रेमिका ने अपने कथित पति के पैर छुए।



