Kangana Ranaut Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद को दोनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खत्म कर नई शुरुआत करने की कोशिश की है। दिलचस्प बात ये है कि ये पहल बारह रामदेव की ओर से की गई है। बाबा रामदेव की ओर से मिले इस प्यार से कंगना रनौत का दिल भी पिगल गया है और उन्होंने बाबा रामदेव के झोली भरकर प्यार और मंगल कामनाएं भेजी हैं।

दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव ने बहन कंगना रनौत को तोहफा और मिठाइयां बाई पोस्ट भेजी हैं। उन्होंने कहा कि वे कंगना बहन को फोन भी करेंगे। बाबा ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार से किसी भी कारण से एक दूसरे से नफरत नहीं होनी चाहिए। रक्षाबंधन पर रामदेव ने एक्ट्रेस से गिले-शिकवे मिटाने के लिए उन्हें मिठाइयां और शगुन के तौर पर 500 रुपये की एक गड्डी भेजी। रामदेव ने कहा कि रिश्तों में मिठास बनी रहनी चाहिए।
राखी के त्यौहार पर उन्होंने कहा कि सबको बेर का परित्याग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कारण किसी से भी नफरत नहीं होनी चाहिए। रामदेव ने कहा कि पिछले दिनों एक विवाद उठा, जिसमें कहा गया कि स्वामी रामदेव और कंगना रनौत में कहीं विवाद तो नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि विवाद को संवाद से खत्म करें। रामदेव ने कहा कि वे कंगना बहन को फोन भी करेंगे और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देंगे।
कंगना रनौत का रिएक्शन
इसके बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रामदेव का वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा- “त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छी बात कही कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।’




