Jasmine Sandals mobbed by fans in dehradun live concert fans bad touch to Jasmine Sandals viral video

Jasmine Sandals mobbed by fans in dehradun live concert fans bad touch to Jasmine Sandals viral video


Jasmine Sandals Live Concert Video: ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस का म्यूजिकल टूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैस्मिन ने दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट किया इस दौरान उन्होंने अपने मंगेतर का ऐलान किया और फैंस से मिलवाया। वहीं अब जैस्मिन अपने देहरादून कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। देहरादून लाइव कंसर्ट से जैस्मिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Jasmine Sandals Live Concert Video

वायरल वीडियो में जैस्मिन अपने फैंस से घिरी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक शख्स ने भीड़ का फायदा उठाते हुए हसीना को गलत तरीके से छूआ, जो कि फैंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और वो गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल, 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में जैस्मीन सैंडलस ने भारी भीड़ के सामने परफॉर्म किया। इस लाइव कंसटर्स से जैस्मिन का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर को सामने खड़े फैंस से हाथ मिलाते देखा जा सकता है। वह अपने फैंस से गुलाब ले रही थीं और इसी बीच फैंस उनका हाथ थामने की कोशिश करने लगे। कई ने सिंगर का हाथ जोर से पकड़ लिया और अब सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, भीड़ में से एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

वीडियो शेयर करते हुए एक X यूजर ने लिखा, ‘मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लोगों की भीड़ ने घेर लिया और गलत तरीके से छुआ। वह देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं। एक गाना खत्म करने के बाद, सामने की लाइन में मौजूद भीड़ ने चीयर किया, गुलाब दिए और हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया। वह गुलाब लेने और फैंस का अभिवादन करने के लिए थोड़ा नीचे आईं, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी असलियत दिखाई और उन्हें गलत तरीके से छुआ। हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए और सही व्यवहार करना चाहिए। भगवान ही जाने कि भीड़ यह कब सीखेगी।’

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक X यूज़र ने लिखा, ‘ये वाकई शर्मनाक है, किसी को उसके कंसेंट के बिना छूना प्यार नहीं, उत्पीड़न है। लोग अंतर कब समझेंगे?’ एक ने लिखा ‘भीड़ में मौजूद लोगों के व्यवहार का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता, चाहे देश, राष्ट्रीयता, लिंग या कलाकार कोई भी हो। ये बेहद शर्म की बात है, लेकिन ऐसी कई घटनाएं होती हैं।’ एक ने लिखा- ‘वह पूरे सम्मान की हकदार हैं, उनके अच्छे संगीत के लिए उन्हें सलाम।