बांग्लादेश में हुई हिंदू विरोधी घटनाओं और भारी बवाल के बाद से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नाम चर्चा है. उन्हें आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन अब मुस्तफिजुर के खेलने पर संशय बन गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुस्तफिजुर को लेकर केकेआर से बात की है और उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में रखने के लिए कहा है. केकेआर और मुस्तफिजुर का देश में काफी विरोध हुआ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य संगीत सोम ने भी आपत्ति जताई थी.
खबर अपडेट की जा रही है…



