India Maldives Row Mallikarjun Kharge Dig PM Modi Taking Everything Personally

India Maldives Row Mallikarjun Kharge Dig PM Modi Taking Everything Personally


India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच मंगलवार (9 जनवरी) को भी राजनयिक विवाद जारी रहा. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमोशनल फोबिया क्रिएट करते है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”पीएम नरेंद्र मोदी हर चीज को निजी तौर पर ले रहे हैं. हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखने चाहिए. हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए. मोदी इमोशनल फोबिया क्रिएट करते हैं.” 

मालदीव के युवा मंत्रालय में उप मंत्री  मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर टिप्पणी की थी.