India Canada Relations Hardeep Singh Nijjar Killing Diplomatic Expulsions Sanjay Kumar Verma

India Canada Relations Hardeep Singh Nijjar Killing Diplomatic Expulsions Sanjay Kumar Verma


India Canada Relations: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मौत की नींद सो चुका है. मगर उसकी वजह से भारत और कनाडा जैसे दो बड़े मुल्कों के बीच तनाव पैदा हो गया. निज्जर की वजह से तनाव इस कदर बढ़ा कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां मौजूद राजनयिकों को देश छोड़कर जाने को कह दिया. कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने अब भारत से कनाडा के राजनयिकों को निकाले जाने और कनाडा संग रिश्तों पर बात की है. 

कनाडा के सबसे बड़े निजी टेलीविजन नेटवर्क ‘सीटीवी न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में भारतीय उच्चायुक्त ने कनाडा राजनयिकों को नई दिल्ली छोड़कर जाने और दर्जनों अन्य कनाडाई अधिकारियों को दी गई राजनयिक छूट को खत्म किए जाने समेत कई सारे मुद्दों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत के जरिए कनाडा के राजनयिकों को नई दिल्ली से निकालना ‘जवाबी कार्रवाई’ थी और ये पूरी तरह से ‘भावनात्मक पहलू’ पर आधारित था.