IAF Training Plane Crash: वायुसेना का ट्रेनिंग विमान तेलंगाना में क्रैश, दो पायलटों की मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

IAF Training Plane Crash: वायुसेना का ट्रेनिंग विमान तेलंगाना में क्रैश, दो पायलटों की मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख


IAF Coach Plane Crash: तेलंगाना में सोमवार (4 दिसंबर) को एक बेहद ही दुखद हादसा हुआ. भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई. वायुसेना ने खुद इसकी जानकारी दी है. भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.55 बजे तेलंगाना के डिंडीगुल में एयरफोर्स एकेडमी में पिलाटस ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया. इस प्लेन क्रैश में वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई. 

अधिकारियों ने बताया कि जिन दो पायलटों की मौत प्लेन क्रैश में हुई है, उनमें से एक इंस्ट्रक्टर था, जबकि दूसरा वायुसेना का कैडेट था. पिलाटस पीसी7 एमके 2 एयरक्राफ्ट एयरफोर्स एकेडमी से सुबह के वक्त रुटीन ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ था, लेकिन ये रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया.