Harbhajan Singh responds to Sreesanth’s ‘ring’ remark; gets trolled

Harbhajan Singh responds to Sreesanth’s ‘ring’ remark; gets trolled


Harbhajan Singh react on Sreesanth: हरभजन सिंह को लेकर हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद अब भज्जी का रिएक्शन आया है। दरअसल इस दौरान पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत लल्लनटॉप से बात कर रहे थे और थप्पड़कांड पर उन्होंने पूर्व स्पिनर को लड़ने का ऑफर दे डाला था।

Harbhajan Singh

श्रीसंत ने उनको खुली चुनौती दी और कहा, ‘अगर भज्जी में हिम्मत है तो वह रिंग में आकर मेरा मुकाबला करे।’ इसके बाद लोग हैरान थे कि किस्सा खत्म होने के बाद श्रीसंत ने इसपर फिर से बात क्यों की?

श्रीसंत का कहना था कि भज्जी हर जगह पर इस घटना को लेकर बात करके पब्लिसिटी हासिल करते हैं और वो एक बार उनके साथ रिंग में आ जाएं। हरभजन सिंह ने इस मामले में अब चुप्पी तोड़ दी है। जी हां, उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए श्रीसंत को उनके इस बयान का जवाब दिया है और वो आग की तरह वायरल हो रहा है।

खाली बर्तन…

हरभजन सिंह ने इस बात का जवाब देते हुए श्रीसंत को खाली बर्तन तक कह डाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और कह रहे हैं, ”करने दो जो लोग बकवास करते हैं, करने दो जो लोग बकवास करते हैं, हमेशा खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं।” हरभजन सिंह के इस वीडियो के बैकग्राउंड में सिद्धू मूसेवाला का 295 गाना सुनाई दे रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। उनके फैंस के अलावा श्रीसंत के फैंस भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि श्रीसंत का इसपर क्या रिएक्शन आता है।

क्या बोले लोग?

हरभजन सिंह ने श्रीसंत को जवाब दिया है और इसपर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”अगर आपमें हिम्मत है, तो आप श्रीसंत के साथ उस चुनौती को स्वीकार करेंगे।” एक ने लिखा, ”हां चिल्लाने दो सर।” एक ने लिखा, ”क्या बात है भज्जी।” एक ने लिखा, ”फिर हो जाए रिंग में?” एक ने लिखा, ”मर्दों की तरह लड़ो, दिखावा मत करो।” एक ने लिखा, ”एक पंजाबी होने के नाते मैं श्रीसंत का समर्थन करता हूं।” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो..