Gyani Kaun Gangu: Gangadhar returns after 22 years; Mukesh Khanna starts shooting

Gyani Kaun Gangu: Gangadhar returns after 22 years; Mukesh Khanna starts shooting


Gyani Kaun Gangu: शक्तिमान सीरियल के बारे में कौन नहीं जानता है। टीवी इंडस्ट्री में राज करने वाले इस सुपरहीरो ने बच्चों के दिलों में ऐसी जगह बनाई थी कि 90 के दशक के बच्चे आज भी उसको भूल नहीं पाए हैं। 1997 में शुरु हुए इस सफर ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

Gyani Kaun Gangu

अब करीब 22 साल बाद फिर से इस सीरियल के एक पात्र गंगाधर की वापसी होने जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘ज्ञानी कौन गंगू’ की जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस वक्त एक वीडियो मुकेश खन्ना के पेज पर साझा किया गया है जिसमें गंगाधर लुक में मुकेश खन्ना शूट करते दिख रहे हैं और वो पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट है।

इस बीटीएस वीडियो के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन लिखा है, ‘मिलिए गंगू से- जो बेहिसाब ज्ञानी है! गंगाधर की वापसी’। इसके साथ वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। शक्तिमान सीरियल में जितना प्यार शक्तिमान को मिलता था उतना ही लोग गंगाधर को पसंद करते थे।

एक शॉर्ट फिल्म है..

मुकेश खन्ना द्वारा बनाई जा रही ये शॉर्ट फिल्म चर्चा में हैं और शक्तिमान सीरियल के कई कलाकार इसमें नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन समित बंसल कर रहे हैं जबकि मुकेश खन्ना इसको प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसको राइटर बृजमोहन पांडे हैं ने लिखा है जो कि इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘1997 में एक पेड़ उगा था ‘शक्तिमान’ नाम का, इसी पेड़ में एक नई डाल निकली है। जिसका नाम है ‘ज्ञानी कौन गंगू’। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद इस शॉर्ट फिल्म को कितना पसंद किया जाएगा।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस क्लिप के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”गंगाधर ही शक्तिमान है।” एक ने लिखा, ”मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। एक ने लिखा, कोई फायदा नहीं है।” एक ने लिखा, ”मुझे गंगाधर का किरदार पसंद था।” एक ने लिखा, ”मेरे बचपन के सुपरहीरो शक्तिमान को ढेर सारी शुभकामनाएँ।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..