Tanvi Thakkar Announces Divorce: ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में तन्वी ठक्कर का किरदार काफी पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पति आदित्य कपाड़िया के साथ 5 साल की शादी से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री में दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरीके की अफवाहें चल रही थी। अब एक्ट्रेस में इन पर मुहर लगा दी है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जैसा ही नोट शेयर कर दिया है। जिसमें लिखा हुआ है कि पिछले कुछ महीनो में काफी सारे लोगों ने मेरी निजी जिंदगी को लेकर चिंता और सवाल जाहिर किए हैं। बहुत सोच समझ कर आदित्य और तन्वी ने अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला लिया है। यह हम दोनों के लिए एक बहुत ही इमोशनल फैसला है। इसे एक दूसरे और हमारे परिवारों के लिए बहुत ही सावधानी, सम्मान और सोच समझ कर भी लिया गया है।
तन्वी ठक्कर के इस पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि यहां पर कोई भी नेगेटिविटी या फिर ड्रामा मौजूद नहीं है। बस इसमें शामिल सभी लोगों के लिए शांति और हीलिंग की उम्मीद की जा रही है। अभिनेत्री ने मीडिया से लेकर शुभचिंतकों और सहयोगियों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है।
दोनों ने ही अपने इस नोट के अंत में लिखा है कि “इस वक्त मैं मीडिया, इंडस्ट्री के दोस्तों या फिर शुभचिंतकों से ईमानदारी से यही अनुरोध करना चाहते हैं कि वह हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें स्पेस दें। जिसकी हमें बेहद जरूरत है। हम इस बारे में कॉल या फिर सवालों का जवाब नहीं देंगे। सपोर्ट के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
कब हुई थी तन्वी और आदित्य की शादी?
तन्वी ठक्कर और आदित्य की शादी 16 फरवरी 2021 में एक बहुत ही छोटे से इवेंट में हुई थी। खबरों की माने तो दोनों ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया और मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में एक छोटी सी पार्टी भी की। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम कृषय कपाड़िया है।
तन्वी ठक्कर ने खुद को बताया कंट्रोल फ्रीक
तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। लेकिन शादी से पहले खबरों की माने तो वह 6 महीने तक साथ में भी रहे। तन्वी ने बताया था कि वह इस बात को लेकर काफी ज्यादा उलझन में थी की शादी करें या नहीं करें। इसी वजह से उन्होंने 6 महीने तक साथ रहने का फैसला लिया था। खुद को कंट्रोल फ्रीक बताते हुए तन्वी ने कहा था कि उन्हें इस बात की हैरानी होती है कि आदित्य उनके साथ में कैसे रह पाते थे।



