Aamir Khan and Gauri Spratt Wedding First Inside Photo Out From Their Intimate Ceremony

Aamir Khan and Gauri Spratt Wedding First Inside Photo Out From Their Intimate Ceremony


Aamir Khan Got Married With Gauri: आमिर खान ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक बेहद ही निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ में शादी कर ली है। 2 साल से भी ज्यादा वक्त से वह साथ है और अब रविवार को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी के रस्मों को पूरा कर लिया है। जिसकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

Aamir Khan Gauri Spratt

प्राइवेट सेरेमनी में पति-पत्नी बने आमिर-गौरी

आमिर खान और गौरी अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने परिवार के सदस्यों के बीच में शादी की। इस दौरान आमिर खान की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी नजर आए।

आमिर खान की शादी में इन सितारों ने की शिरकत

शादी शुरू होने से पहले ही आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पर पहुंचते हुए देखा गया है। लगान फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और अभिनेत्री अली अब्राहम को भी आमिर खान की इस शादी के जश्न में शामिल होते हुए देखा गया है।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लवस्टोरी

अगर हम आमिर खान और गौरी स्प्रैट लव स्टोरी की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो उनकी पहली मुलाकात तकरीबन 25 साल पहले हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 2024 में शुरू हुआ। दोनों की दोबारा मुलाकात आमिर खान की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में हुई थी। जहां पर गौरी तब रह रही थी।

आमिर और गौरी ने तकरीबन 1 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रखा। इसके बाद में मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी से मीडिया को पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था।

आमिर खान की निजी जिंदगी

आमिर खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 1993 में उन्होंने रीना दत्ता के साथ में पहली शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हुए। लेकिन 16 साल बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद आमिर खान ने दूसरी शादी 2005 में किरण राव के साथ में कितनी है 2011 में सरोगेसी के जरिए उनका एक बेटा आजाद राव हुआ था। शादी की तकरीबन 16 साल बाद 2021 में अमीर और किरण ने तलाक ले लिया था। खान की वह आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों की परवरिश साथ में करते हैं। साथ में वह प्रोफेशनल तौर पर भी काम करते रहते हैं।