Justin Trudeau Katy Perry: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही है। इस दौरान वो मशहूर पॉप आइकन कैटी पेरी के साथ बोट में नजर आ रहे हैं। अक्सर दोनों साथ आकर लोगों को हैरान करते हैं और एक बार फिर से वो अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।

अब जो तस्वीरों वायरल हो रही हैं वो काफी रोमांटिक हैं। इस दौरान जस्टिन कुछ ऐसा कर रहे थे कि सभी नजरें उस तरफ चली गईं। ये तस्वीरें दक्षिणी फ्रांस के समुद्री किनारे पर एक बोट से सामने आईं हैं जहां पर दोनों छुट्टियां बिता रहे हैं।
कई तस्वीरें बीच से सामने आईं हैं जिनमें जस्टिन ट्रूडो काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रहे हैं। उनके साथ कैटी पेरी भी काफी सुकून के पल बिता रही हैं।
कैटी के सीने पर हाथ क्यों लगा रहे हैं ट्रूडो?
समुंद्र तक पर मौजूद दोनों अपनी अपनी स्किन का ख्याल रख रहे हैं। इस दौरान काफी तेज धूप है और कैटी पेरी को टैनिंग से बचाने के लिए जस्टिन ट्रूडो खुद उनको सनस्क्रीन लगाते नजर आ रहे है। इस दौरान जस्टिन ने कैटी पेरी के सीने पर क्रीम लगाई और देखा जा सकता है कि वो काफी फ्री माइंड होकर ये काम कर रहे हैं। हालांकि जिस तरह से वो क्रीम लगा रहे हैं उसने लोगों का ध्यान खींचा और एक बार सभी को फिर से पता चल गया कि दोनों की बॉडिंग शानदार है। कैटी पेरी के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होंने हल्के नीले रंग की ड्रेस पहनी थी जबकि जस्टिन ट्रूडो ऑलिव ग्रीन बटन-डाउन शर्ट और बेज ट्राउजर में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने फोटोशूट भी करवाया जो कि वायरल है।
जस्टिन ट्रूडो जब तक कनाडा के पीएम रहे वो काफी चर्चा में रहते थे। वो अपने कूल लुक और दिनचर्या के लिए काफी मशहूर हुए। वो साइकिल से ही पार्लियामेंट आते थे और बिना सिक्योरिटी के घूमते थे। हालांकि उनके फैंस जानना चाहते हैं कि कैटी पेरी के साथ अपने रिश्ते को वो कब शादी तक लेकर जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं।



