Tamil Nadu Midday Meal: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय जब से तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बने हैं तब से आए जिन कई तरह की अच्छी खबरें आती हैं। सरकार में रहकर वो कमाल के काम कर रहे हैं और आम जनता उनसे काफी खुश है।

चाहें वो करप्शन रोकने के लिए उनका कदम हो या फिर प्रदूषण रोकने के लिए योजना। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिससे तमिलनाडु के गरीब बच्चों को पूरे पोषण के साथ पढ़ाई मिलने वाली है। जी हां, खबर है कि सीएम मिडडे मील में बच्चों के लिए चिकन बिरयानी रखने के बारे में विचार बना रहे हैं और इसको लेकर बात की जा रही है।
जी हां, खबरें हैं कि सरकार यहां पर न्यूट्रिशन प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को हफ़्ते में एक बार चिकन बिरयानी खिलाने का प्लान बना रही है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये प्लान कब तक फ्लोर पर आता है।
तारीफें और ट्रोलिंग
सीएम विजय के द्वारा इस प्रस्ताव को लेकर लोगों ने उनको लेकर कई तरह की बातें की हैं। हालांकि लोग तारीफों के साथ साथ ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि बच्चे जो नॉनवेज नहीं खाते उनका क्या होगा। हालांकि सरकार की मानें तो इस कदम के साथ साथ वो न्यूट्रिशन, अटेंडेंस और ओवरऑल वेल-बीइंग को अच्छा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हालांकि लोग उनकी तारीफें ज्यादा कर रहे हैं क्योंकि गरीब परिवार तो जल्दी बिरयानी के बारे में सोच भी नहीं सकता है। मुख्यमंत्री बनते ही सीएम विजय ने कई ऐसे फैसले किए हैं जो किसी रील हीरो की तरह हैं। देखे वाली बात होगी कि उनके कार्यकाल के 5 साल के अंदर तमिलनाडु में क्या बदवाल आता है।
छोड़ दी फिल्में
अभिनेता ने राजनीति जॉइन करते ही फिल्में करना छोड़ दिया है। उनकी आखिरी फिल्म जननायगन हाल ही में रिलीज हुई थी जो कि तभी बन गई थी जब वो सीएम नहीं थे। हालांकि सेंसर बोर्ड ने चुनाव के वक्त फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया था। उनका मानना था कि ये एक चुनावी स्टंट हो सकता है।



