Electricity In Kashmir LOC Space: उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे अग्रिम इलाकों में शामिल बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर को आजादी के बाद पहली बार बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि अब तक सीमांत का यह क्षेत्र गुरेज बिजली के लिए डीजल जनरेटर पर निर्भर था.
कश्मीर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर)पर इसकी घोषणा की है. बताया गया है कि रविवार (26 नवंबर) को गुरेज को बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है. इसके बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. सीमा से सटे कश्मीर के अधिकतर इलाके ऐसे हैं, जहां अभी भी बिजली की अबाध आपूर्ति पूरी नहीं हो पाई है. गुरेज में बिजली कनेक्शन पहुंचने के बाद अब अन्य इलाकों में भी लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
KPDCL is thrilled to share that Gurez now enjoys Grid connectivity with the profitable charging of the 33kV Line and RSTN Dawar overcoming difficult terrain. This marks a big milestone because it brings electrical energy to the one space in Kashmir that relied on DG units. pic.twitter.com/QZixkxywn6
— Kashmir Energy DISCOM (@KPDCLOfficial) November 26, 2023
राज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक दिन
गुरेज सेक्टर के बिजली ग्रिड से जुड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है.
सेना ने स्थापित की थी पवन चक्की
आपको बता दें कि उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में बिजली संकट से उभरने व हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सेना ने गुरेज सेक्टर में पवन चक्की स्थापित की थी. जुलाई महीने के पहले हफ्ते में स्थापित की गई इस पवन चक्की के जरिए तीन हजार वाट की ऊर्जा पैदा होती है.
क्यों आज तक नहीं पहुंची थी बिजली
कश्मीर के अधिकांश अग्रिम इलाकों में बिजली के लिए स्थानीय नागरिक व सेना डीजल जनरेटर पर ही निर्भर है. डीजल जनरेटर ध्वनि और वायु प्रदूषण पैदा करता है. कई बार अग्रिम इलाकों में डीजल की भी पर्याप्त उपलब्ध नहीं होता. आज तक बिजली नहीं पहुंचने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह क्षेत्र बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सभी प्रमुख शहरों व कस्बों से कटे रहते हैं. अब इस क्षेत्र के बिजली ग्रिड से जुड़ जाने के बाद ऊर्जा का भी संकट खत्म होगा और खर्च भी बचेगा.
ये भी पढ़ें :UP Information: अब घर बैठे आप खुद बना सकेंगे बिजली का बिल, इस सुविधा की शुरुआत, जानें- क्या है प्रोसेस



