Election result 2023 live updates mp Chhattisgarh telangana rajasthan polls vote counting VIP Candidates List and winner

Election result 2023 live updates mp Chhattisgarh telangana rajasthan polls vote counting VIP Candidates List and winner


Election Outcomes 2023 Live Replace: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नवंबर में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. यहां की जीत-हार भविष्य की राजनीति की एक तस्वीर पेश कर सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना शुरू हो चुकी है. किस राज्य में कौन जीता इसका फैसला आज (3 दिसंबर) देर शाम तक हो जाएगा. वहीं, मिजोरम में वोटों की गिनती कल (4 दिसंबर) को की जाएगी.

इन पांच राज्यों में हुआ चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं. बीजेपी ने तो तीन राज्यों में तीन केंद्रीय मंत्री समेत 18 सांसदों को एमएलए चुनाव के लिए उतारा है. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही वीआईपी उम्मीदवारों के नतीजों के बारे में.

मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक इमरती देवी, आरिफ मसूद, कमलनाथ, जीतू पटवारी.

छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत सीट से ताल ठोक रहीं हैं, इनके अलावा प्रमुख उम्मीदवारों में भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, डॉ. रमन सिंह, विजय बघेल, चरणदास महंत, अरुण साव शामिल हैं.

राजस्थान

राजस्थान में सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीणा, भागीरथ चौधरी व देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव में उतारा है. इसके अलावा, राजस्थान में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, हनुमान बेनीवाल, गोविंद सिंह डोटासरा, सतीश पूनिया, राजेंद्र गुढ़ा, किरोड़ी लाल मीणा प्रमुख प्रत्याशी होंगे.

तेलंगाना

वहीं, तेलंगाना से केसीआर, केटी रामाराव, बंदी संजय कुमार, रेवनाथ रेड्डी, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, राज गोपाल रेड्डी और अकबरुद्दीन ओवैसी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें

Election Result 2023: मध्य प्रदेश-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे, तेलंगाना में कांग्रेस को मिली बढ़त, पहले रुझान में कुछ ऐसा है सभी दलों का हाल