(*3*)Earthquake In India: देश के कई हिस्सों में रविवार (26 नवंबर ) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र के असम के दरंग में जमीन से 22 किलोमीटर अंदर रहा है. सुबह 7:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता तीन आंकी गई है. असम के आस-पास के राज्यों के अलावा भूकंप के झटके हरियाणा के सोनीपत तक महसूस किए गए. हालांकि कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.



