Derek O’Brien: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र के शेष भाग से सस्पेंड कर दिया गया है. ओ’ब्रायन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया. लोकसभा में बुधवार दोपहर हुई सुरक्षा में चूक के बाद गुरुवार (14 दिसंबर) को एक बार फिर से संसद दोबारा शुरू हुई. इस दौरान ओ’ब्रायन ने राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालना शुरू किया, जिस पर उन्हें सदन से जाने को कहा गया.



