Delhi NCR Pollution : प्रदूषण से दिल्ली हुई जहरीली, हवा से बीमार पड़ने लगे लोग | Air Pollution

Delhi NCR Pollution : प्रदूषण से दिल्ली हुई जहरीली, हवा से बीमार पड़ने लगे लोग | Air Pollution

<p>दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जिसके चलते चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के चरण तीन को लागू कर दिया गया है. कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 का मार्क पार कर गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 था. वहीं, दिल्ली में दिन के समय आलम यह रहा कि धुंध के कारण सूरज छिप गया.</p>