Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह की जमानत अर्जी पर शनिवार (9 दिसंबर) को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी ने याचिका पर अपनी दलील पेश की. ईडी ने कोर्ट में कहा कि उसके पास संजय सिंह के खिलाफ कई गवाह हैं. जांच एजेंसी ने उन्हें शराब नीति का मास्टरमाइंड बताया.



