Chitrangada Singh nawazuddin intimate scene retake controversy maine peticot pehena hai samjho a chal sidhi let ja

Chitrangada Singh nawazuddin intimate scene retake controversy maine peticot pehena hai samjho a chal sidhi let ja


Chitrangada Singh Babumoshai Bandookbaz Spat: फिल्मों में एक एक सीन में जान डालने के लिए सेलेब्स काफी मेहनत करते हैं। कई बार एक्ट्रेसेस को ऐसे ऐसे सीन भी करने पड़ते है जिसमें वो काफी अनकंफर्टेबल होती हैं। तो वहीं कई बार डायरेक्टर इन बातों का गलन इस्तेमाल भी करते हैं और एक एक बोल्ड और इंटीमेट सीन को कई रीटेक के साथ शूट करते हैं।

Chitrangada Singh Babumoshai Bandookbaz Spat

इंटीमेट सीन का दबाव और बार बार रीटेक

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं जब एक्ट्रेस के असहज होने और मना करने के बाद भी डायरेक्टर ने इंटीमेट सीन करने के लिए इतना ज्यादा दबाव बनाया की एक्ट्रेस ने गु्स्से में आकर फिल्म की छोड़ दी।

चित्रांगदा और नवाजुद्दीन का इंटीमेट सीन

मनोरंजन जगत की मशहूर पत्रकार सिमी चंदोक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चित्रांगदा सिंह के बाबूमोशाय बंदूकबाज फिल्म के विवाद पर बात की है। सिमी ने कहा, “चित्रांगदा को देख लो वो एजूकेटेड लड़की है, मॉडर्न है… वो बंदूकबाज शूट कर रही थी नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ.. सोचो जरा नवाजुद्दी को भी किस करना पड़ जाए उसके साथ ही इंटीमेट होना पड़ जाए.. माफ कीजिएगा।”

ए चल सीधी तरह उसके ऊपर चढ़ जा

सिमी चंदोक ने आगे कहा, “नवाजुद्दीन सिद्दिकी और चित्रांगदा इंटीमेसी सीन कर रहे थे बेड पर क्योंकि वो बेडरूम सीन था। बहुत ज्यादा इंटीमेट था वो नहीं कर पा रही थी। हालांकि वो बहुत बोल्ड लड़की है, उसका डायवोर्स हो चुका है वो एक बच्चे की मां है। तो ऐसा तो नहीं है कि उसने दुनिया नहीं देखी है लेकिन कितना अनकंफर्टेबल होगा कि वो नहीं कर पा रही। आखिर में डायरेक्टर इतना इरिटेट हो गया क्या आप जानते हैं उनसे क्या कहा। उसके हाथ में मेगाफोन था चारों तरफ क्रू के लोग मौजूद थे। उसने कहा- ‘ए चल सीधी तरह उसके ऊपर चढ़ जा’ उसे इतना खराब लगा कि उसने सीधे फिल्म ही छोड़ दी।”

चित्रांगदा सिंह ने भी की थी खुलकर बात

स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू में चित्रांगदा सिंह ने कहा: “हमने शॉट पूरा किया और कुशान ने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं आया। वह चाहते थे कि मैं नवाज़ के ऊपर लेट जाऊं। अब मैं आपको बता दूं कि उस सीन के लिए मैंने पेटीकोट पहना हुआ था। मैं अपनी मुश्किल बताने के लिए कुशान की तरफ़ मुड़ी। मैंने उनसे कहा, ‘हो तो गया। ऐसा क्यों कर रहे हो? प्लीज़ समझने की कोशिश करो कि मैंने पेटीकोट पहना है।’ लेकिन, वह सुनने के मूड में नहीं थे और हमारी ज़ोरदार बहस हो गई। और यह तो सुनिए! कुछ मिनट बाद वह नवाज़ के पास गए और कहा कि हमने इंटीमेट सीन बहुत अच्छे से शूट किया है! क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं?”