CBI Search Operation: जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई चार शहरों में छह जगहों पर तलाशी ले रही है. यह तलाशी दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और शिमला में दो व्यक्तियों के परिसरों पर की गई है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
किरू पनबिजली परियोजना किश्तवाड़ तहसील में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही एक रन-ऑफ-द-रिवर योजना है. यह परियोजना चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (सीवीपीपी) की ओर से विकसित की जा रही है, जो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी, 49%), जम्मू और कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेएसपीडीसी, 49%) और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (पीटीसी, 2%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है.
CBI conducting searches at 6 places in 4 cities over alleged graft in contract for Rs 2,200-crore Kiru Hydro Power Project: Officers
— Press Belief of India (@PTI_News) December 2, 2023



