CBI Action: CBI का बड़ा एक्शन! पंचकूला नगर निगम 79.46 करोड़ गबन केस में IAS गिरफ्तार

CBI Action: CBI का बड़ा एक्शन! पंचकूला नगर निगम 79.46 करोड़ गबन केस में IAS गिरफ्तार


CBI ने पंचकूला नगर निगम के सरकारी धन के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नगर निगम आयुक्त और IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया हैIAS अधिकारी पर नगर निगम के बैंक खाते से करोड़ों रुपये की हेराफेरी में शामिल होने का आरोप है. CBI की जांच में सामने आया है कि नगर निगम का बैंक खाता हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के नियमों का उल्लंघन कर खोला गया थाआरोप है कि खाते से जुड़ी जानकारी इस तरह दर्ज की गई थी ताकि बाद में होने वाले फर्जी लेन-देन को छिपाया जा सके.

जांच एजेंसी के मुताबिक तत्कालीन आयुक्त राम कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कई हस्ताक्षरित चेक बिचौलियों के जरिए सौंपे थे.इन चेकों का इस्तेमाल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाने के नाम पर किया गया, लेकिन वास्तव में कोई FD नहीं बनाई गई. इसके बजाय रकम निकालकर फर्जी कंपनियों के खातों में भेज दी गई. CBI का कहना है कि इस पूरे घोटाले में नगर निगम के तत्कालीन वरिष्ठ लेखाकार की भी सक्रिय भूमिका थी.उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक की जांच में राम कुमार सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. उनके चंडीगढ़ और करनाल स्थित आवासों पर छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए है.

ये भी पढ़ें: भारत के गरुड़ास्त्र से सीमा पर कांप जाएगी दुश्मन की रूह! मोर्टार सिस्टम के सफल टेस्ट के बाद BJP ने भरी हुंकार

 बड़े बैंक घोटाले के मामले से जुड़ा केस

ये मामला करीब 79.46 करोड़ रुपये के गबन से जुड़ा है,  जो हरियाणा में सामने आए 504 करोड़ रुपये के बड़े बैंक घोटाले का हिस्सा बताया जा रहा है.आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के धन को फर्जी और गैर-मौजूद फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए निकालकर शेल कंपनियों में पहुंचाया गया CBI अब तक इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इनमें बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियां और अन्य निजी व्यक्ति शामिल है.

ये भी पढ़ें: Explained: बादल, आंधी, तूफान… लेकिन बारिश क्यों नहीं? जून में 42% कम गिरा पानी, कितने गंभीर होंगे नतीजे?