BSP Chief Mayawati rejected Omar Abdullah proposal why is discussion on offer stuck before Jammu kashmir assembly election

BSP Chief Mayawati rejected Omar Abdullah proposal why is discussion on offer stuck before Jammu kashmir assembly election


Jammu Kashmir Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जम्मू कश्मीर चुनाव में गठबंधन का प्रस्ताव दिया था. सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि उमर अब्दुल्ला का प्रस्ताव मायावती ने ठुकरा दिया है.

दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से आगामी चुनावों गठबंधन के लिए बात की थी. मगर कांग्रेस के साथ उमर की बातचीत के चलते मायावती ने साफ इंकार कर दिया.

2014 के चुनाव में BSP ने 31.65 फीसदी वोट पाकर चौंकाया

बता दें कि, 2014 के विधानसभा चुनाव में कठुआ विधानसभा सीट पर 31.65 फीसदी वोट पाकर बसपा सभी दलों को चौंका चुकी है. बसपा को साल 1996 के चुनाव में जम्मू कश्मीर में चार सीटों पर और 2002 में एक सीट पर सफलता हासिल हुई थी.

जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होने हैं चुनाव 

दरअसल, जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें होंगी. ये परिसीमन के बाद की सीटें हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में इस बीर 3 सीटें बढ़ाई गई हैं. पिछली बार जम्मू कश्मीर विधानसभा में 87 सीटें थीं. राजीव कुमार ने कहा, ”जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से 74 सामान्य हैं. वहीं, अनुसूचित जनजाति के 9 और अनुसूचित जाति के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं.’

ये भी पढ़ें: Badlapur Sexual Assault Case: बदलापुर में 4 साल की बच्ची से यौन शोषण पर अदालत सख्त, आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा