BJP Vishnu Datt Sharma on Rahul Gandhi attack on pm Modi said He is playing role of China agent and Pakistan spokesperson

BJP Vishnu Datt Sharma on Rahul Gandhi attack on pm Modi said He is playing role of China agent and Pakistan spokesperson


BJP Reaction on Rahul Gandhi: बीजेपी ने मंगलवार (3 जून, 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने को लेकर पलटवार किया है. राहुल गांधी के बयान को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ब्लंडर बताया है. 

राहुल गांधी ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के आधार पर सरेंडर किया था. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?  

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान ट्रंप के भारत को फोन करने के बाद प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया. राहुल गांधी ने कहा, “ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र जी ने तुरंत सरेंडर कर दिया. इतिहास इसका गवाह है, यह बीजेपी-आरएसएस का चरित्र है, वे हमेशा झुकते हैं.” 

राहुल गांधी ने कहा कि 1971 के दौरान कांग्रेस सरकार ने अमेरिका की धमकी के बावजूद 1971 में पाकिस्तान को तोड़ दिया. कांग्रेस के शेर और शेरनी महाशक्तियों के खिलाफ लड़ते हैं और कभी झुकते नहीं हैं.

राहुल गांधी चीन के एजेंट: BJP 

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी सांसद और मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह मजाक उड़ाना बहुत दुर्भाग्यजनक है. मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चीन के एजेंट और पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं. राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं 1971 में हमारी सेना के पराक्रम के बाद भी बंदियों को किसने छोड़ा था? नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पाकिस्तान खौफ में है. आपको इस तरह की भाषा बोलने पर शर्म आनी चाहिए. देश यह देख रहा है और देश इसका जवाब देगा.

ये भी पढ़ें:

‘माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता और…’, कन्नड़ को लेकर मचे बवाल पर येदियुरप्पा की कमल हासन को नसीहत