BJP Observers: बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान

BJP Observers: बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान


BJP Proclaims Observers: बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान कर दिया है. ये पर्यवेक्षक ही हर राज्य में वहां के विधायकों से बात करके सीएम के चेहरे के नाम का ऐलान करेंगे. बीजेपी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं  विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बना कर भेजा है.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है. छत्तीसगढ़ के सीएम फेस को चुनने की जिम्मेदारी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल को सौंपी है. वहीं उनकी सहायता के लिए अर्जुन मुंडा को उनके साथ भेजा गया है.