bjp leaders met manipur governor over making government in state n biren singh chief minister face ann

bjp leaders met manipur governor over making government in state n biren singh chief minister face ann


Manipur BJP CM Face: मणिपुर में 10 विधायकों की राज्यपाल से मुलाकात के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ने लगी है. राज्य में फिर से सरकार गठन को लेकर कवायद तेज होती दिख रही है. राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायकों का दावा है कि उनके पास 60 विधायकों वाली विधानसभा में 44 विधायकों का समर्थन है, लेकिन अब बात मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फंस रही है.

BJP का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा मणिपुर के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा

दरअसल, सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज्यादातर विधायक एन बीरेन सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. हालांकि बीते सालों के दौरान हुई हिंसा और तमाम घटनाक्रम की वजह से विपक्ष ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला अब केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ही अब मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले भाजपा नेता

हालांकि, अगर बुधवार (28 मई, 2025) को राज्यपाल से भाजपा विधायकों की मुलाकात की बात करें तो इस मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक थोकचों राधेश्याम ने कहा था कि हमारे पास कुल 44 विधायकों का समर्थन है. हमने राज्यपाल को यह बता दिया है. हमने इस मुद्दे के लिए क्या समाधान हो सकते हैं, इस पर भी चर्चा की. अब आगे का फैसला हमारा केंद्रीय नेतृत्व करेगा.

फरवरी में एन बीरेन सिंह ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि एन बीरेन सिंह ने इसी साल फरवरी में मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. इस इस्तीफे के पीछे की वजह राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा को बताया गया था. मई, 2023 में इस हिंसा की शुरुआत हुई थी तब मेइती और कुकी समुदाय के बीच संघर्ष शुरू हुआ था. अभी मणिपुर में कुल 59 विधायक हैं जबकि एक विधायक का निधन हो चुका है.