Biswajeet Chatterjee Rekha Controversy: रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिना जाता है। लेकिन अभी के वक्त में वह बहुत कम फिल्मों में काम करती हैं लेकिन इसके बावजूद भी काफी लग्जरियस लाइफ जी रही है। हालांकि एक वक्त हुआ करता था जब वह घर चलाने के लिए फिल्मों में काम किया करती थी और इतनी ज्यादा मजबूर हो गई थी कि शूट के दौरान सीनियर एक्टर को खुद को जबरदस्ती किस करने से रोक नहीं पाई।

दरअसल, यह है साल 1969 की फिल्म अंजाना सफर के सेट की बात है। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त रेखा और दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया। जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ। मशहूर सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत के दौरान इस विवादित सीन को लेकर बात की।
15 की उम्र में इस हसीना को एक्टर ने किया जबरन किस
सिमी चंदोक ने इस पर बात करते हुए बताया कि यह फिल्म सहन 1959 में शूट हुई थी। फिल्म के हीरो बिस्वजीत को फाइनल किया गया था और तब रेखा सिर्फ 15 साल की हुआ करती थी। तब उनके पिता इस दुनिया में नहीं थे। 15 साल की उम्र में उन्हें कुछ भी नहीं जानकारी थी और उन्हें कुछ भी नहीं कहा गया था की फिल्म में कोई किसिंग सीन भी होगा। वह अपनी पहली फिल्म करने जा रही थी। तभी बिस्वजीत ने डायरेक्टर को इशारा कर दिया था कि एक स्मूचिंग सीन डाल दिया जाए।
शूट का बेहोश हो गई थीं रेखा
शूटिंग के वक्त बिस्वजीत, रेखा को किस करते चले गए थे और वहीं अभिनेत्री नीली पड़ चुकी थी। ना तो डायरेक्टर ने कट कहा था और ना ही एक्टर रुके। शूटिंग के वक्त रेखा काफी ज्यादा सदमे में चली गई थी। जैसे ही सीन खत्म हुआ तो वह रोने लग गई थी। फिर बेहोश हो गई। डायरेक्टर, बिस्वजीत और सारे क्रू मेंबर तालियां बजने लग गए थे। 15 साल की लड़की क्या ही कर पाएगी और यह उसकी पहली फिल्म थी। किसी आदमी ने पहली बार उसको छुआ था और रेखा की यह मजबूरी थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उसे अपने परिवार को पालना था।
बिस्वजीत की बेटी का सीन पर रिएक्शन
हाल ही में बिस्वजीत की बेटी पल्लवी चटर्जी ने इस सीन को गलत बता दिया और कहा कि उनके पिता को रेखा से इजाजत लेनी चाहिए थी। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि कई सालों तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही फिल्म अंजाना सफर साल 1979 में दो शिकारी के नाम से रिलीज की गई थी। लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।



