Bharat Nyay Yatra Anurag Thakur Slams Congress Rahul Gandhi Mention Tukde Tukde Gang

Bharat Nyay Yatra Anurag Thakur Slams Congress Rahul Gandhi Mention Tukde Tukde Gang


Anurag Thakur On Bharat Nyay Yatra:  बीजेपी ने बुधवार (27 दिसंबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व होने वाली भारत न्याय यात्रा को लेकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में कई साल तक असफल रही, लेकिन टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी है. 

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, ” जो लोग 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सकी वो कैसे दूसरे को न्याय दिला सकते हैं.  जो लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को शामिल करते हैं. जाति और क्षेत्र के आधार पर विभाजन पैदा करते हैं, वे कैसे न्याय देंगे.” दरअसल, साल 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए विवाद के बाद से कुछ तत्वों के लिए बीजेपी टुकड़े-टुकड़े गैंग का इस्तेमाल करते हैं.

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश के लोग कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुके हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के नेता सनातन धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं. इनका चेहरा सबके सामने आ चुका है. 

भारत न्याय यात्रा कहां से होकर गुजरेगी  है?
कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महासचिव  जयराम रमेश ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई (पूरब से पश्चिम) तक भारत न्याय यात्रा निकाली जाएगी. भारत न्याय यात्रा के दौरान लगभग 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. 

भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. 

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी.

ये भी पढ़ें- ABP Cvoter Survey: पीएम मोदी, राहुल गांधी या नीतीश कुमार…किसके नाम और काम पर करेंगे वोट? सर्वे में खुलासा