Bengaluru NIA Raids: बेंगलुरू समेत 7 राज्यों में NIA की रेड, रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट की जांच में भी जुटी

Bengaluru NIA Raids: बेंगलुरू समेत 7 राज्यों में NIA की रेड, रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट की जांच में भी जुटी


Bengaluru Jail Radicalisation Case: कर्नाटक के बेंगलुरू शहर समेत देश के 7 राज्यों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार (5 मार्च, 2024) को रेड की. समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) के मुताबिक, एनआईए की ओर से ये तलाशी इन सभी प्रदेशों में बेंगलुरू प्रिजन रैडिक्लाइजेशन केस में की गई.

इस बीच, सूत्रों की ओर से एबीपी न्यूज संवाददाता को बताया गया कि एनआईए की यह रेड बेंगलुरू में कई जगह हुई, जबकि जांच एजेंसी रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके से जुड़े मामले की जांच में भी जुटी है. विस्फोट वाले मामले के जेल में बंद आतंकियों के कनेक्शन को लेकर भी एनआईए को शक है.