Bangladesh Going to release 95 Indian Fishermans who arrested from three months India will release 90 people Muhammad yunus ANN

Bangladesh Going to release 95 Indian Fishermans who arrested from three months India will release 90 people Muhammad yunus ANN


Bangladesh To Release 95 Indian fishermans: बीते कुछ महीनों में बांग्लादेश के अधिकारियों की ओर से कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है. मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर बांग्लादेश के जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे. ठीक इसी तरह कई बांग्लादेशी मछुआरों को भी इन्हीं परिस्थितियों में भारतीय अधिकारियों की ओर से पकड़ा गया था, लेकिन दोनों ही देशों की ओर से गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा किया जा रहा है. 

भारत सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को सबसे ज्यादा महत्व देती है. इस उद्देश्य से सरकार ने बांग्लादेश की हिरासत से हमारे मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. इसके बाद दोनों ही देश की ओर से गिरफ्तार किए गए मछुआरों को 5 जनवरी, 2025 को रिहा करने वाली है. वहीं बांग्लादेश की ओर से पकड़े गए 95 भारतीय मछुआरों और उनकी 6 नावों को छोड़ा जाएगा. बांग्लादेश के अधिकारियों की ओर से इन्हें पिछले तीन महीनों से पकड़ा हुआ है.   

केस भी वापस लेने को तैयार है बांग्लादेश

वहीं बांग्लादेशी अधिकारियों ने 95 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश तटरक्षक बल को सौंप दिया है, जिससे वह 5 जनवरी को भारतीय तटरक्षक बल को उन्हें सौंप दें. ठीक उसी दिन 90 बांग्लादेशी मछुआरों को भी एक पारस्परिक रिहाई और प्रत्यावर्तन अभियान के तहत रिहा किया जाएगा. ये पूरी प्रक्रिया संबंधित तटरक्षक अधिकारियों के बीच समुद्र में पूरी होगी. इतना ही नहीं बांग्लादेश ने मछुआरों पर लगाए केस भी वापस लेने का फैसला किया है. 

मछुआरों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया कदम

मछुआरों और उनके जहाजों के आपसी आदान-प्रदान को दोनों देशों के मछली पकड़ने वाले समुदायों की आजीविका से संबंधित चिंताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘जब तक केस चल रहा…’, पीएम मोदी के अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने पर हिंदू संगठनों ने जताया ऐतराज