Assembly Election Consequence: राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इन चारों ही राज्यों में नवंबर के महीने में चुनाव हुए थे, जिसके बाद आज (3 दिसंबर) सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई है. राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत चारों राज्यों में मतगणना केंद्रों पर चुनाव अधिकारी वोटों की गिनती में जुटे हुए हैं. वोटों की गिनती कम से कम 20 राउंड तक की जाएगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे.
चारों राज्य में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद कुछ ही देर में रुझान आना भी शुरू हो जाएंगे. वोटों की गिनती शाम तक चलने वाली है. कुछ राज्यों में चुनावी नतीजे शाम 4 या 5 बजे तक साफ होने लगेंगे. जिन सीटों पर मतदाताओं की संख्या कम रही है, वहां के नतीजे सबसे पहले आ सकते हैं. ऐसा भी देखने को मिल सकता है कि कुछ सीटों के नतीजे देर रात भी आएं. हालांकि, पिछले ट्रेंड के हिसाब से देखें तो देर शाम तक चारों की राज्यों के चुनावी नतीजे साफ हो जाएंगे.
किस राज्य में किसका मुकाबला किससे?
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीन ऐसे राज्य हैं, जहां पर कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी के साथ है. तेलंगाना में कांग्रेस का मुकाबला भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ है. यहां पर बीजेपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी चुनावी मैदान में हैं. मगर एआईएमआईएम ने खुद को 9 सीटों तक ही सीमित किया हुआ है, जबकि बीजेपी यहां ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रही है. ऐसे में इस राज्य में कांग्रेस बनाम बीआरएस ही देखने को मिलेगा.
किस राज्य में कब हुए चुनाव?
विधानसभा चुनाव की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़ से हुई, जहां 7 नवंबर को पहले चरण के तहत मतदान हुआ. इसके बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए. मध्य प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राजस्थान में पहले 23 नवंबर को वोटिंग होनी थी, मगर तारीखों में बदलाव कर इसे 25 नवंबर कर दिया गया. तेलंगाना में सबसे आखिर में 30 नवंबर को वोट डाले गए.
किस राज्य में किसकी सरकार?
छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे चुनावी राज्य हैं, जहां कांग्रेस की सरकार है. मध्य प्रदेश में पहले कांग्रेस की ही सरकार थी, मगर 20 विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद उसकी सरकार गिर गई और फिर बीजेपी की दोबारा से राज्य की सत्ता में वापसी हुई. इस तरह मध्य प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है. तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है. कांग्रेस को इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह तेलंगाना में सरकार बना लेगी. बीजेपी को मध्य प्रदेश-राजस्थान में सरकार बनने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Election Results 2023 Reside: एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना चुनाव की मतगणना आज, abp न्यूज पर पढ़ें पल-पल का अपडेट्स



