Assembly Election 2023 Election Results 2023 Live Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan Telangana CM face latest update

Assembly Election 2023 Election Results 2023 Live Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan Telangana CM face latest update


Election Results 2023 Live Update: चार राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना) में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है, तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को मात देकर सत्ता हासिल की है. अब चारों ही राज्यों में सीएम का नाम फाइनल किया जाएगा और फिर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

इन नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां बीजेपी को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली है. यहां कांग्रेस के हिस्से में 66 सीटें आईं हैं, जबकि एक सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की है. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस ने यहां 35 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 1 सीट जीजीपी के खाते में आई है.

राजस्थान और तेलंगाना के नतीजे

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था. इसमें से 115 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है, कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी को 3, बसपा को 2, आरएलडी को 1 सीट पर जीत मिली है. 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में कामयाब रहे हैं.

आज मिजोरम में हो रही गिनती

वहीं, इन सबके बीच आज (4 दिसंबर) मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की भी गिनती हो रही है और शाम तक ये साफ हो जाएगा कि यहां किसकी सरकार बनेगी. चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे. राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 फीसदी से ज्यादा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. मिजोरम में एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि बीजेपी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे.

ये भी पढ़ें

Unique: एबीपी न्यूज़ से बोले शिवराज सिंह चौहान, ‘ये डबल इंजन की सरकार की जीत, मिलकर लड़ा चुनाव’