Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Inside Photos And Videos: फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म बहॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाई है। अंशुला कपूर की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुई है।

इस ग्रैंड वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी शादी में अंशुला सबसे ज्यादा खुश दिखाई दे रही हैं और उन्होंने शादी के तुरंत बाद जयमाला से लेकर फेरों तक की सारी तस्वीरें खुद अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर कर दी हैं।
शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दुल्हन बनी अंशुला ने अपने ब्राइड लुक के साथ काफी जबरदस्त एक्सपेरिमेंट किया। इसके साथ ही शेरवानी में दूल्हे राजा रोहन भी काफी जंच रहे थे। दोनों ही एक दूसरे को निहारते थक नहीं रहे हैं।
शादी की रस्मों को दौरान जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अंशुला का सिंदूर दान कराती दिखीं। इसके साथ ही जयमाला पर रोहन ठक्कर अंशुला के सामने सिर झुकाए दिखाई दिए। फेरों के समय अंशुला और रोहन की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून को रोहन ठक्कर के परिवार की ओर से आयोजित ‘माता की चौकी’ से हुई। इस खास सेलिब्रेशन में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर शामिल थीं। सभी पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे थे।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर पिछले चार सालों से साथ हैं। रोहन ने पिछले साल अंशुला को प्रपोज किया था और अब यह कपल पति-पत्नी के तौर पर अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत कर चुका है।
उम्र की बात करें तो अंशुला कपूर रोहन ठक्कर से तीन साल बड़ी हैं। रोहम अभी जहां 32 साल के हैं तो अंशुला 35 साल की हैं।



