Ali Khan Mehmudabad Controversial Post on Operation Sindoor Haryana Government set up SIT Supreme Court order against Ashoka University Professor

Ali Khan Mehmudabad Controversial Post on Operation Sindoor Haryana Government set up SIT Supreme Court order against Ashoka University Professor


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के लिए मुकदमे का सामना कर रहे अली खान महमूदाबाद के मामले में हरियाणा सरकार ने एसआईटी बना ली है. बुधवार (28 मई, 2025) को हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने कोर्ट के आदेश के मुताबिक तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी बना दी है. 

कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा है कि जांच को दो सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित रखा जाए. न ही डिवाइस जब्त करने या दूसरे पहलुओं की जांच करने की जरूरत है. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद पहले सुप्रीम कोर्ट को दिखाई जाए और उसके बाद जुलाई में इस मामले पर सुनवाई होगी. कोर्ट ने अली खान पर रोक लगाई है कि वह पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई पोस्ट नहीं करेंगे.

असी खान महमूदाबाद अशोका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. पिछले हफ्ते ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट करके वह विवादों में आ गए थे, जिसके बाद 18 मई को उनकी गिरफ्तारी हुई और सेशन कोर्ट ने उन्हें 27 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. हालांकि, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने उनके लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जहां अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दे दी थी. जमानत देते हुए कोर्ट ने उन्हें खूब फटकार भी लगाई थी और उनके पोस्ट पर कहा था कि इसे डॉग व्हिसलिंग कहते हैं और चीप पॉप्युलेरिटी के लिए उन्होंने यह पोस्ट किया.

सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस सूर्यकांत ने कहा प्रोफेसर से कहा था कि देश में क्या माहौल है और वह ऐसा बातें लिख रहे हैं. वह ऐसी भाषा का भी तो इस्तेमाल कर सकते थे, जिससे किसी को बुरा ना लगे.

 

(निपुण सहगल के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:-
भारत का ‘महाबली’ इंजन प्रोजेक्ट क्या है? राफेल और 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को मिलेगा कावेरी का दम, पाकिस्तान और चीन सन्न