Akanksha Chaudhary Threatens Shreya Kalra To Destroy Her Career Post Massive Fight Inside Lock Upp 2

Akanksha Chaudhary Threatens Shreya Kalra To Destroy Her Career Post Massive Fight Inside Lock Upp 2


Akanksha Chaudhary Threatens Shreya Kalra: लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच में जबरदस्त झगड़ा देखने के लिए मिला था। यह बात इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई थी की आकांक्षा ने श्रेया को करियर बर्बाद करने की धमकी दे दी।

Akanksha Chaudhary Shreya Kalra

दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक टास्क के वक्त श्रेया के कारण आकांक्षा को चोट लग गई थी और उसकी नाक पर छोटी सी खरोच आ गई थी। इसके बाद गुस्से में आकार आकांशा चौधरी ने शिल्पा शिंदे को खूब सुनाया और उनके बिग बॉस 11 की जीत पर भी सवाल उठा दिए।

श्रेया को आकांक्षा ने दे डाली धमकी

आकांक्षा चौधरी को होस्ट ने डिजिटल कैंटीन छूने के लिए मना किया था और उन्होंने इसका उल्टा किया। तभी श्रेया ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी तो वह उन पर हावी हो गई। गलती से श्रेया का हाथ आकांक्षा की नाक पर लग गया और इसके बाद गुस्से में आकांक्षा ने श्रेया को कहा कि “अगर बाहर होती तो तुझे कुत्तों की तरह मारती।”

लॉकअप सीजन 2 में जब आकांक्षा योगेश रावत के साथ में बैठ जाती है तो श्रेया दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ में बात करती हुई नजर आती हैं। जिस पर आकांक्षा फिर से भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मैं कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई हूं वरना तू जिंदा नहीं बचती। आकांक्षा चौधरी ने श्रेया के निजी जिंदगी को लेकर कहा कि “क्या मैं बाहर की तुम्हारी असलियत बताओ कि तुमने कितने शुगर डैडी को पाल रखा है? तुम उनके पैसों पर पलती हो।”

इसके आगे आकांक्षा ने श्रेया को यह भी कहा कि “हर रियलिटी शो में तेरे जैसी एक चूतिया औरत आती है, जो ऐसी हरकत करती है। पता है उसका क्या होता है, उसका पूरा करियर बर्बाद होता है। एक का किया है तेरा भी करूंगी।”

आकांक्षा चौधरी की हुई आलोचना

लॉकअप सीजन 2 में आने से पहले आकांक्षा चौधरी ने कहा था कि दर्शकों को आकांक्षा 2.0 देखने के लिए मिलने वाली है। लेकिन अब हाल ही के इस एपिसोड को देखने के बाद में आकांक्षा चौधरी के इस व्यवहार पर लोगों ने निराशा जाहिर की और खूब आलोचना की।