Akanksha Chamola Sexually Satisfied Interview Clip: लॉक अप- 2 में एंटर करते ही अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक के ऐलान से हर किसी को हैरान कर दिया है। अकांक्षा ने बताया कि साल भर से वो और गौरव खन्ना एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा की इस बात के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो आकांक्षा ने जनवरी 2026 में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस पुराने इंटरव्यू में वो तलाक पर ही बात करत दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि किस कारण से औरत तलाक ले सकती है।
तलाक के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने बताया कि औरत के लिए क्या कारण हो सकते हैं। हउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा था, ‘औरत अगर पति से सैटिस्फाई नहीं है तो वो तलाक ले सकती है, वो अलग रह सकती है। इसमें कोई बुराई नहीं है।’ लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया है और आकांक्षा को काफी भला-बुरा सुनाया है।
एक्ट्रेस ने रिश्ता टूटने से जुड़ा एक पोस्ट भी किया था। हालांकि, आकांक्षा ने उन अटकलों को तुरंत खारिज कर दिया था। लेकिन अब, अगर पूरी कहानी को देखें, तो वह गौरव से अलग हो गई थीं। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने साफ किया कि उस पोस्ट का उनकी पर्सनल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं था और असल में वह उनके आने वाले किसी प्रोजेक्ट के प्रमोशन से जुड़ा था। उन्होंने कहा था कि लोगों ने मैसेज का गलत मतलब निकाला और बेवजह अफवाहें फैला दीं। आकांक्षा ने बताया कि वह पर्सनल मामलों पर सबके सामने बात करने में यकीन नहीं रखतीं और उन्हें लगा कि लोगों की प्रतिक्रियाएं बढ़ा-चढ़ाकर दी गई थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरव और आकांक्षा की उम्र में 10 सालों का अंतर है। आकांक्षा गौरव से 10 साल छोटी हैं। इसके साथ ही बता दें कि कपल की शादी को भी करीब 10 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस कपल का कोई बच्चा नहीं है।



