Akanksha Chamola Father Accuses Gaurav Khanna Of Using His Daughter Forced Their Divorce News

Akanksha Chamola Father Accuses Gaurav Khanna Of Using His Daughter Forced Their Divorce News


Akanksha Chamola Father Comment Viral: आकांक्षा चमोला इस समय लॉकअप 2 में नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी है। लेकिन हाल ही में आकांक्षा ने लॉकअप शो में गौरव खन्ना के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है। प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया कि दोनों पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं और अब इसी बीच अभिनेत्री के पिता का भी बयान सामने आ चुका है।

Akanksha Chamola

आकांक्षा चमोला के पिता का बयान हुआ वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पेज देसी पटाखा ने शनिवार को आकांक्षा और गौरव की तलाक का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए यह दावा किया है कि वह आकांक्षा चमोला के पिता हैं। जिस व्यक्ति ने कमेंट किया है उसका नाम राजेंद्र चमोला है और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है कि “गौरव ने मेरी बेटी का इस्तेमाल किया है।”

इस कमेंट में राजेंद्र चमोला आगे लिखते हैं कि “आकांक्षा ने जो भी कुछ कहा है वह पूरी तरीके से सच है। वह पिछले 1 साल से हमारे साथ में ही रह रही है। जब तक कानूनी तौर पर दोनों अलग नहीं हो जाते हैं तब तक दोनों ने एक दूसरे को प्रोफेशनली तौर पर सपोर्ट करने का फैसला लिया था। अगर मैं गौरव के लिए एक शब्द कहना चाहूं तो मैं बस यही कहूंगा कि वो बहुत अच्छा एक्टर है।”

आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव पर लगाए इल्जाम

आगे कमेंट में लिखा जाता है कि ‘गौरव मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल पर पर सपोर्ट नहीं कर पाया। उन्होंने बच्चे को लेकर बात करते हुए हमारा विश्वास भी तोड़ दिया। उन्होंने जानबूझकर यह नाटक किया जिससे कि उनको सहानुभूति मिल सके और मेरी बेटी लोगों की नजरों में विलेन बन जाए।”

गौरव और आकांक्षा को किया जा रहा है ट्रोल

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन अब आकांक्षा चमोला के खुलासे के बाद हर कोई गौरव खन्ना और उन्हें ट्रोल करता हुआ नजर आ रहा है। लोगों ने कहा है कि बिग बॉस 19 जीतने के लिए गौरव और आकांक्षा ने लोगों की फिलिंग्स के साथ में खेला।

गौरव और आकांक्षा का वर्क फ्रंट

अगर हम गौरव खन्ना के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो उन्हें जल्दी ही खतरों के खिलाड़ी 15 में देखा जाने वाला है। इसके अलावा आकांक्षा चमोला को इस समय नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 में देखा जा रहा है। जो शनिवार से बुधवार नेटफ्लिक्स पर रात 8:00 बजे आएगा।