after alia bhatt and sharvari wagh Kangana Ranaut to appear in samay raina indias got latent season 2 fact check

after alia bhatt and sharvari wagh Kangana Ranaut to appear in samay raina indias got latent season 2 fact check


Kangana Ranaut On Samay Raina Latent Show: कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ को लेकर छाए हुए हैं। शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। वहीं दूसरे एपिसोड में कंगना रनौत का नाम और तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Kangana Ranaut On Samay Raina Latent Show

पहले एपिसोड में आलिया शरवरी का धमाल

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के पहले एपिसोड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दी थीं और शो में काफी मस्ती मजाक करती दिखाई दी। इस शो का पहला सीजन जहां अश्लीलता को लेकर काफी विवादों में रहा था तो वहीं दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया की अपीयरेंस काफी हैरान करने वाली रही।

दूसरे एपिसोड में दिखेंगी कंगना रनौत

अभी आलिया भट्ट के एपिसोड के चर्चे थमे नहीं थे कि इसी बीच इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली खबर सामने आ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में समय रैना के साथ कंगना रनौत दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ जानकारी है कि दूसरे एपिसोड में कंगना रनौत दिखाई देने वाली हैं। जो कि हर किसी के लिए काफी शॉकिंग है। शॉकिंग इसलिए क्योंकि ये शो कंगना के मिजाज से एकदम अलग है।

क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई

हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। इंटरनेट यूजर्स ने जल्द ही फोटो में कई गड़बड़ियां पकड़ ली। लोगों ने नोटिस किया कि तस्वीर में आलिया भट्ट की वही थर्मस और कैप टेबल पर रखी हुई है, जो पहले एपिसोड में दिखाई दी थी। इतना ही नहीं, समय भी उसी आउटफिट में नजर आए जो उन्होंने पहले एपिसोड में पहना था। इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि यह तस्वीर एआई से बनाई गई है या फिर एडिटेड है। फिलहाल कंगना के शो में आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले सीजन में हुआ था विवाद

पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में घिर गया था। रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा वाले एपिसोड के बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद शो को ऑफ एयर करना पड़ा था। अब एक साल से ज्यादा समय बाद शो ने सीजन 2 के साथ वापसी की है।