Adnaan Shaikh Responds To Allegations Of Forcing Wife Riddhi To Convert Her Religion Before Marraige

Adnaan Shaikh Responds To Allegations Of Forcing Wife Riddhi To Convert Her Religion Before Marraige


Adnan Shaikh On Trolled For Forcing Wife To Convert Her Religion: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, एक्टर और बिग बॉस में नजर आ चुके अदनान शेख ने साल 2024 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ में धूमधाम से शादी कर ली थी। ग्रैंड वेडिंग के बाद में अदनान एक बेटे के पिता भी बन चुके हैं।

Adnan Shaikh

अदनान की पत्नी हैं हिंदू

अदनान शेख को शादी के वक्त काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा क्योंकि अदनान की पत्नी हिंदू बताई जाती हैं। लेकिन अदनान के साथ में शादी करने से पहले ही उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। वह हिंदू से मुस्लिम बन गई थी।

अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि है। लेकिन शादी के वक्त धर्म बदलने के बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा रख लिया था। इस्लाम कबूल करने के बाद से ही अदनान की पत्नी बुर्का और हिजाब पहनने लगी थी। वह कभी भी अपना चेहरा नहीं दिखाती हैं।

पत्नी के जबरन धर्म बदलवाने के आरोपों पर बोले अदनान

इसी दौरान अदनान शेख पर लगातार आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने अपनी पत्नी का ब्रेनवाश किया और जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर भी मजबूर किया। लोगों के इन सवालों और ट्रोलिंग पर अब हाल ही में अदनान शेख ने चुप्पी तोड़ दी है और इसका सच बताया है।

अदनान ने छिनी है पत्नी की संपत्ति

अदनान शेख ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो में इस बात का जवाब दिया है और कहा है कि “आप लोग ब्रेनवाश और पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हो? हम दोनों बालिग हैं।” एक वीडियो में यह भी दावा किया गया था कि अदनान ने अपनी पत्नी की पूरी संपत्ति हड़प ली है तो इस पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “कौन सी संपत्ति? मुझे कुछ भी संपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।”

शादी से पहले ही बदल लिया था धर्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदनान शेख अभी के वक्त में अपनी पत्नी के साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने इससे पहले भी अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने शादी से पहले ही धर्म बदल दिया था। भारत में सबको इसकी आजादी है और कोई किसी से जबरदस्ती कुछ भी नहीं करवा सकता है।