Govinda Komal Romantic Photos: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्तों में अनबन की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस कोमल रानी ने उनके साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पर्पल साड़ी में दिखीं कोमल, ब्लैक एंड व्हाइट सूट में गोविंदा
कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें कोमल पर्पल साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि गोविंदा ब्लैक एंड व्हाइट पैंट सूट और काले चश्मे में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गा हैं। कोमल ने कैप्शन में बताया कि ये तस्वीरें फिल्म ‘रूपा’ की हैं।
गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं
गोविंदा और कोमल की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर पुरानी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, इन तस्वीरों से दोनों के बीच किसी खास रिश्ते की पुष्टि नहीं होती है।
सुनीता के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में गोविंदा
गोविंदा पिछले कुछ समय से पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अनबन और शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में कोमल के साथ गोविंदा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।



