Premanand Maharaj disciple rasik dulari saran death of falling from 4th floor private part cutted

Premanand Maharaj disciple rasik dulari saran death of falling from 4th floor private part cutted


Premanand Maharaj Disciple Deepak Death: उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिष्य दीपक कुमार (रसिक दुलारी सरन) ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इसके साथ ही जिन हालातों में दीपक कुमार मिले हैं वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

Premanand Maharaj

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घायल हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया न जा सका। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिलीं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था।

दीपक ने ऐसा क्यों किया इसका फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मृतक दीपक प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पीछे बनी सोसाइटी में रहते थे। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। उधर इस घटना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दीपक उर्फ रसिक दुलारी सरन मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पीछे एक सोसाइटी है। दीपक कुमार आश्रम की सोसाइटी के फ्लैट में बीते डेढ़ साल से रह रहे थे। दीपक ने फरवरी 2025 में प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी।

सवाल यह भी है कि रसिक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद आश्रम की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या क्यों की। हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई थी। उनके मध्य प्रदेश से मथुरा पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।