Komal Rani Swarnkar Lashes Out On Sunita Ahuja komal befitting reply to sunita on Instagram govinda affair

Komal Rani Swarnkar Lashes Out On Sunita Ahuja komal befitting reply to sunita on Instagram govinda affair


Komal Rani Swarnkar Lashes Out On Sunita Ahuja: सुपरस्टार गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार और सुनीता आहूजा के बीच कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। सुनीता आहूजा के लगातार बयानों के बीच अब कोमल ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है और सुनीता आहूजा के खिलाफ काफी जहर उगला है।

Komal Rani

कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें अपना लंबा चौड़ा बयान शेयर किया है। कोमल ने कहा, “जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बददुआएं किसी को नहीं लगतीं।”

कोमल ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, “एक टूटे हुआ घर में कोई और होम ब्रेकर नहीं होता। हमारे देश के लोग इतने मूर्ख नहीं कि वो एक कौए के पीछे भागे सिर्फ इसलिए कि वो कौआ उनका कान भर रहा है। मैं ये नहीं समझ पा रही हूं एक महिला किस तरह से दर्द से गुजर रही है जहां वो उसे बर्दाश्त करने के बजाय उसका पब्लिक डिस्प्ले कर इंजॉय कर रही है।”

कोमल ने आगे लिखा, “क्या ये वाकई कोई दर्द है या सिर्फ एक षड्यंत्र? एक आदमी को लगातार मेंटली हैरेस करना उसे काम करने से रोकना, उसे घर बैठने और बर्बाद होने पर मजबूर करना, उसे पूरी तरह से आईसोलेट कर मौत तक ले आना। मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति को इतनी बुरी तरह से ट्रीट करेगी।”

कोमल यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे लिखा, “क्या इस तरह की महिलाएं दिमागी तौर पर बीमार होती हैं या वो अपने लिए बेहद चालाक होती हैं कि वो दरवाजे के पीछे अपनी चाल चलती हैं। वो लोगों के बीच जाकर उनकी सहानुभूति लेती हैं। अपना एजेंडा चलाने के लिए मेरा नाम लेना बंद करो। ईश्वर ऐसी धूर्त महिलाओं से शालीन आदमियों को सुरक्षित रखे।”

कोमल रानी के इस पोस्ट ने हलचल पैदा कर दी है और अब किसी को इसपर सुनीता और गोविंदा के रिएक्शन का इंतजार है। बता दें कि रानी का ये रिएक्शन सुनीता के दक्षिणेश्वर मंदिर वाले वीडियो के बाद सामने आया है जहां उन्होंने अपना घर तोड़ने वाली महिला के नाश के लिए मन्नत मांगी है।

रुपा के प्रमोशन से शुरू हुआ गोविंदा और रानी की करीबियों का ये सिलसिला काफी तेजी से विवाद बनता जा रहा है। पिछले दिनों गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी वापस लेते हुए सुनीता ने बताया था कि गोविंदा और रानी मेरे तलाक के बाद शादी प्लान कर रहे थे इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली है।