Gaurav Khanna Aksnksha Chamola Viral Video: टेलीविजन स्टार कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक इन दिनों टेलीविजन का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक ऑफ गॉसिप है। सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद और कपल फोटोज डिलीट करने के बाद गौरव और आकांक्षा का पहली बार आमना-सामना हुआ।

गणेश उत्सव में गौरव और आकांक्षा एक ही इवेट में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। बल्कि एक ऑक्वर्ड सा पल कैमरों में कैद हो गया। दअसल, एक वीडियो जो कि काफी वायरल हो रहा है इस दौरान आकांक्षा अपने कुछ दोस्तों से बात करते दिखाई दे रही हैं वहीं कुछ दूरी पर गौरव खन्ना अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया से बात कर रहे हैं।
ऐसे में आकांक्षा और उनके दोस्त गौरव को पलट कर देखती है और इस दौरान आकांक्षा का जो रिएक्शन है वो जबरदस्त चर्चाओं में आ गया है। आकांक्षा भरी महफिल में उन्हें देखते ही मुंह फेर लेती हैं। ऐसे में साफ है कि जितना चिल आकांक्षा और गौरव अपने तलाक को दिखा रहे थे उतना नॉर्मल दोनों के लिए ही नहीं है।
बता दें कि इस दौरान गौरव और आकांक्षा ने फोटो ऑप के दौरान एक दूसरे के साथ पोज भी नहीं किया बल्कि अलग अलग ही पोज दिए। हालांकि पैपराजी ने आकांक्षा ने गौरव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि हां आएं हैं और बातचीत भी हुई है।
हाल ही में आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू भी दिया था और इस दौरान उन्होंने अपने तलाक और तमाम मुद्दों पर बयान दिए जो कि काफी विवादों में भी रहे थे।



