‘मोदी जी राहुल से सीखिए, आप तानाशाह नहीं बन सके’, ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला

‘मोदी जी राहुल से सीखिए, आप तानाशाह नहीं बन सके’, ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला


बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अब पूरे तरह से फायर मोड में हैं. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद से आग उगलना शुरू कर दिया है. हाल ही में जारी वीडियो में उन्होंने बीजेपी समेत पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पूर्व नेताओं को बारे में जमकर बयानबाजी की. शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप मढ़े हैं.

पूनावाला ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शहजाद पूनावाला ने ने शनिवार को कहा, ‘दोस्तों मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हूं. क्योंकि वह ठीक से तानाशाह नहीं बन पाए हैं. इसके अलावा उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि मोदी तानाशाह नहीं बल्कि माफ करने वाले स्वभाव के हैं.’

12 साल हो गए, पीएम मोदी नाकाम रहे हैं: शहजाद पूनावाला 

शहजाद ने कहा, 12 साल हो  गए हैं. वह नाकाम रहे हैं. उन्हें ठीक से तानाशाह बनना नहीं आता. तानाशाह बनने के बजाय, उन्होंने कल रात वीडियो जारी किया. उन बच्चों को जिन्होंने उन्हें, संवैधानिक अधिकारियों और उनकी मां को अपशब्द कहे थे, शरारती बच्चे कहकर माफ कर दिया. 

पूनावाला पीएम मोदी के उस वीडियो की बात कर रहे थे, जिसे उन्होंने 31 जुलाई को देर रात इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसमें पीएम मोदी कहते हुए नजर आए कि उन लोगों को माफ कर रहे हैं, जिन्होंने सीजेपी के नेतृत्व में हाल ही में हुए GenZ विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसी विरोध के चलते देश के पूर्व शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

 

 

View this post on Instagram

 

राहुल गांधी समेत गांधी-नेहरू परिवार पर भी साधा निशाना

पूनावाला ने राहुल गांधी और नेहरू-गांधी परिवार भी निशाना साधा और पीएम मोदी के माफ करने वाले व्यवहार की तुलना नेहरू-गांधी परिवार के व्यवहार से की है. 

क्यों बोले पूनावाला कि राहुल गांधी से सीखिए?

पूनावाला ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के वंशज हैं. उनसे सीखिए कि असली तानाशाही क्या होती है. असली आपातकाल क्या होता है. उनके इतिहास को देखिए. इसके अलावा उन्होंने 2011-12 का अन्ना हजारे आंदोलन का भी जिक्र किया. इसके साथ ही कांग्रेस शासित प्रदेशों में हुए छात्रों के प्रदर्शन पर दर्ज मामलों का भी जिक्र किया. 

पूनावाला ने कहा कि ये वामपंथी उदारवादी, आपने उनकी सारी उम्मीदें बर्बाद कर दी हैं. इसके अलावा पूनेवाला ने वीडियो में आखिर हिस्से में पीएम मोदी को लेकर कहा कि आप तानाशाह नहीं बन पाए हैं. आप नाकाम रहे हैं.