Shubhangi Atre Reveals Her Ex Husband Piyush Poore Death Due To Alcohol Addiction Divorce After 22 Years

Shubhangi Atre Reveals Her Ex Husband Piyush Poore Death Due To Alcohol Addiction Divorce After 22 Years


Shubhangi Atre On Her Marraige And Divorce: भाभी जी घर पर है सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुके शुभांगी अत्रे इस समय टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने इससे पहले कस्तूरी और चिड़ियाघर जैसे मशहूर टीवी शोज में भी काम किया है।

Shubhangi Atre

लेकिन आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे की रियल लाइफ भी किसी कहानी से काम नहीं है। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही शादी कर ली थी और 22 साल के बाद तलाक लिया। वह अपनी बेटी की परवरिश अकेले करती हैं और उनके एक्स हस्बैंड इस दुनिया में नहीं रहे।

शादी और तलाक पर बोलीं शुभांगी अत्रे

हाल ही में Hauterrfly के साथ इंटरव्यू के दौरान शुभांगी अत्रे ने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव को लेकर भी बात की है। साथ ही उन्होंने तलाक और अपने एक्स हस्बैंड की डेथ को लेकर भी बात की है।

शुभांगी अत्रे ने इस पर बात करते हुए बताया कि “मुझे अपने पति से अलग होने में 17 साल लग गए थे और शादी सिर्फ साथ आना या अच्छे-अच्छे फोटोज पोस्ट करना नहीं होता है। शादी का मतलब होता है कि आप साथ में बड़े होते हैं।”

पीयूष को समझाती रहती थीं शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे ने कहा कि “मैं हमेशा से पियूष को यही कहती थी कि आपको जो भी करना है अपनी ग्रोथ के लिए आप करो। आपको फोटोग्राफी करनी है तो आप वो करो। अगर आप बिजनेस करना चाहते हो तो बिजनेस करो लेकिन खुद के लिए कुछ करो।”

शराब की लत का शिकार हुए थे पीयूष

अभिनेत्री ने बताया कि “लेकिन पियूष को धीरे-धीरे शराब की लत लगा शुरू हो गई थी और यही पल था जब मुझे ऐसा लगा कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए। सारी आर्थिक जिम्मेदारी मेरे ही ऊपर आ गई थी। मैंने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की। मैं यही चाहती थी कि आशी के साथ उसके पापा हमेशा रहे।”

आज भी एक्स हस्बैंड से बेहद प्यार करती हैं शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे ने आगे यह भी कहा कि “मेरे साथ में वही था कि मेरे लिए शादी बहुत बड़ी चीज थी और मैं यही चाहती थी कि मेरा रिश्ता ना टूटे। लेकिन कई बार आप किस्मत के आगे नहीं लड़ सकते हैं। मैं पीयूष को बहुत प्यार करती हूं और आज भी मैं अकेले में बैठकर उनसे सवाल करती हूं कि शराब में ऐसा क्या था जो आपने मुझे और हमारी बेटी को छोड़कर उसे चुन लिया।”

शुभांगी अत्रे के एक्स-हस्बैंड को हुई थी ये बीमारी

शुभांगी अत्रे के हस्बैंड पीयूष पूरे को लेकर अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें शराब की लत की वजह से लिवर सिरोसिस हो चुका था। जिसकी वजह से 19 अप्रैल 2025 को वह चल बसे। शुभांगी और पीयूष की 2003 में शादी हुई थी और 5 फरवरी 2025 को दोनों ने तलाक लिया।