Rashmika Mandanna suffers major injury following hip surgery doctors suggest complete bed rest for 6 weeks

Rashmika Mandanna suffers major injury following hip surgery doctors suggest complete bed rest for 6 weeks


Rashmika Mandanna Bed Rest: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के अवुसार बताया जा रहा है कि अपनी आने वाली फिल्मों ‘रणबाली’ और ‘माइसा’ की शूटिंग के दौरान उनके कूल्हे में चोट आई है।

Rashmika Mandanna

एक्शन सीन और डांस के दौरान हुआ हादसा

इस सीरियस चोट के कारण डॉक्टर्स ने रश्मिका को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। मिली जानकारी के अनुसार रश्मिका को यह चोट एक जबरदस्त एक्शन और डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी। बताया जा रहा है कि इस चोट की वजह से उनके कूल्हे का टेंडन पूरी तरह से अलग हो गया है।

डॉक्टर्स ने जताई हैरानी

डॉक्टरों ने इस स्थिति को गंभीर बताया है और कहा है कि ऐसी चोटें आमतौर पर उन एथलीट्स को लगती हैं जो कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं। वे एक एक्ट्रेस में ऐसी चोट देखकर हैरान रह गए।

6 हफ्तों के लिए बेड रेस्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका को अब सलाह दी गई है कि वे अगले छह हफ्तों तक पूरी तरह आराम करें और काम पर लौटने से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए एक तय रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का पालन करें।

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में

रश्मिका की ‘रणबाली’ एक पैन-इंडिया ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान 1854 और 1878 के बीच की कहानी पर आधारित यह फ़िल्म एक महान योद्धा की कहानी है, जो दमन और अस्तित्व की लड़ाई के समय अपने लोगों की रक्षा के लिए आगे आता है। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के रोल में और हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लो मुख्य विलेन के रोल में हैं।