Gurmeet Choudhary Took Wife Debina Banerjee Permission Before Shooting Intimate Scenes

Gurmeet Choudhary Took Wife Debina Banerjee Permission Before Shooting Intimate Scenes


Gurmeet Choudhary On Intimate Scenes: गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि काफी ज्यादा टैलेंटेड स्टार भी माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया। वह सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि अच्छे बेटे होने के साथ-साथ पति और पिता भी हैं।

Gurmeet Choudhary

बोल्ड सीन करने से पहले पत्नी की ली इज़ाज़त

गुरमीत चौधरी अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी बहुत अच्छे से संभाल लेते हैं। वह इतने अच्छे पति हैं कि हर एक काम करने से पहले अपनी पत्नी देबिना बनर्जी से सलाह जरूर लेते हैं। वरना वह आगे नहीं बढ़ते हैं।

हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में गुरमीत चौधरी ने फिल्म में बोल्ड सीन करने को लेकर खुलासा किया और बताया कि “खामोशियां में रोमांटिक सीन था जिसको लेकर मैं बहुत ज्यादा घबराया हुआ था। तब देबिना ने मुझे सपोर्ट किया और उसने मुझे कहा कि तुम यह रोल करो। ऐसा नहीं है कि तुम इसको अपनी मर्जी से कर रहे हो।”

गुरमीत के बोल्ड सीन पर बोलीं देबिना

गुरमीत ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि “यह रोल की डिमांड है तो तुम बोल्ड सीन जरूर करो।” देबिना बताती है कि “मैं भारत में थी और गुरमीत केप टाउन से मुझे फोन कर रहे थे। उन्होंने मुझे पूछा कि ऐसे ऐसे शूट है तो मैंने उन्हें कहां की एक बात याद रखो कि हम मुंबई क्यों आए थे। आपका पहला मकसद हीरो बना है।”

रोमांटिक सीन देखकर देबिना को नहीं लगा बुरा

गुरमीत चौधरी और देबिना ने साफ किया कि वह एक कलाकार है और उन्हें जिस तरीके का रोल मिलता है वह उनको करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसी वजह से देबिना को गुरमीत का रोमांटिक सीन देखकर बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा था।