Fact Check: Rahul Gandhi spending holiday with secret family? know the truth

Fact Check: Rahul Gandhi spending holiday with secret family? know the truth


Rahul Gandhi Secret Family Truth: राहुल गांधी को लेकर विपक्ष हमेशा घेराबंदी करता है कि वो हर कुछ महीनों में विदेश यात्रा करते हैं। कई लोग दावा करते हैं कि कुछ पर्सनल कारण हैं जिसकी वजह से वो अक्सर विदेश जाते रहते हैं।

Rahul Gandhi

लेकिन अब एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। जी हां, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी इस वक्त अपनी सीक्रेट फैमिली के साथ ट्रिप एंजॉय कर रहे हैं।

वायरल तस्वीर में राहुल गांधी को एक महिला के साथ देखा जा सकता है जिसने हिजाब बांधा है। उसके बगल में नीली टीशर्ट पहनकर एक लड़का बैठा है और उसके बाद राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने धमाका कर दिया है विपक्ष सामने आ गया है। लोग बार बार कह रहे हैं कि राहुल गांधी की सीक्रेट फैमिली है।

लड़के के साथ मस्ती करते दिखे

नाव से वायरल हुई तस्वीर के अलावा एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें वो लड़के के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। कुछ ही देर में एक लड़का और नजर आता है और वो राहुल गांधी के साथ खड़ा हो जाता है। राहुल गांधी इस वक्त कहां हैं और वो सीजेपी प्रोटेस्ट का हिस्सा भी नहीं बनें जबकि कई विपक्षी दल इस दौरान नजर आए थे।

क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई?

फैक्ट चेक करने पर पता चला कि राहुल गांधी की सीक्रेट फैमिली वाला दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस तस्वीर और वीडियो के माध्यम से हवा हवाई बातें इंटरनेट पर की जा रही हैं। ना ही इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और ना ही किसी तरह की पक्की जानकारी सामने आई है। इन तस्वीरों और वीडियो को thebrief.in नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। साइट ने भी कहा है कि वो इन तस्वीरों को उनकी फैमिली से जोड़ने का दावा नहीं करते थे।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इन तस्वीरों और वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”चलिए, थोड़ा मन बहलाते हैं! धन्यवाद।” एक ने लिखा, ”अबे ठीक है, दिक्कत क्या है। उन्हें निजी रहने दीजिए।” एक ने लिखा, ”ध्यान भटकाने के लिए अच्छा झूठ है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कह रहे हैं। देखिए वीडियो..