कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार (20 जुलाई) को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च कर दिया. इस दौरान भारी बवाल हुआ. बवाल के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. नड्डा के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है.
सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने हमारी मांगों को लिखित में सौंपा है उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इसी बीच बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी खबरें भी आ रही हैं.’
#UPDATE: After waiting for more than 2 hours, @AshutoshRanka and I just met J.P. Nadda ji at his residence for 10 minutes.
While we submit a written letter with our demands, he has assured us that he will meanwhile speak internally. We are in that process. There is news of mass… https://t.co/GMGBNG71h3
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
अभिजीत को लेकर सौरव दास का बड़ा दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया, ‘पुलिस ने अभिजीत दिपके को उठा लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है.’
सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या बोलीं प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी कह रहे हैं कि चर्चा करिए. शिक्षा प्रणाली में दिक्कते हैं. आप(केंद्र सरकार) चर्चा करने के लिए ही राजी नहीं हैं. आप(केंद्र सरकार) क्यों बच्चों पर आंसू गैस डाल रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं? वे हमारे बच्चे हैं.”
यह भी पढ़ें : क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री



