Monalisa Bhosle levels serious allegations against her father; here’s what she said

Monalisa Bhosle levels serious allegations against her father; here’s what she said


Monalisa Death Threat: मोनालिसा भोसले एक ऐसा नाम है जो कि सबसे ज्यादा तब सुनाई दिया जब प्रयागराज में कुंभ चल रहा था। माला बेंचने इस मेले में आई लड़कीं रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई और लोगों के प्यार ने उसको अदाकारा तक बना दिया।

Monalisa

हालांकि इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी हैरान करने वाला था। इस लड़की ने केरल जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली और अब बवाल मचा हुआ है। लेकिन अब मोनालिसा ने खुद की जान को खतर बताते हुए कोच्चि पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

बता दें कि शादी के बाद से केरल और एमपी (गृहनगर) के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। खबरें हैं कि मोनालिसा अपनी वकील के साथ एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन पहुंचीं थीं और सुरक्षा की मांग की है।

पिता पर लगाए गंभीर आरोप

मोनालिसा भोसले की मानें तो उनकी जान को खतरा है और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिता ने पासपोर्ट छीन लिया है और एकाउंट से 10 लाख रुपये भी निकाले हैं। इस दौरान वो पत्रकारों से भी बात कर रहीं थीं और पुलिस से मदद मांग रहीं थीं। हालांकि मोनालिसा को लेकर जो कुछ भी चल रहा है उसमें कितनी सच्चाी है और कितनी साजिश इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा पुलिस की तरफ से नहीं हुआ है। लेकिन उनके फैंस उनके समर्थन में हैं। मोनालिसा भोसले की जिंदगी अचानक बदली है और लोग इसके गवाह रहे हैं।

नीली आंखों ने किया वायरल

कुंभ मेले के दौरान एक इंफ्लुएंसर ने नीली आंखों वाली इस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं और ये आग की तरह वायरल हो गई थी। जब तक मोनालिसा के फरमान खान से शादी नहीं की थी सबकुछ सही चल रहा था। एक मुस्लिम व्यक्ति को हमसफर बनाने के बाद उनकी जिंदगी काफी बुरी तरह से बदली है और वो कानूनी पचड़ों में फंस रहीं हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि मोनालिसा को इन चीजों से कब राहत मिलती है।